राजस्थान अफोर्डेबल हाउसिंग डेवलपर एसोसिएशन (RAHDA) के जोधपुर चैप्टर की स्थापना शनिवार को जोधपुर में की गई है। जोधपुर चैप्टर में राजेश कर्णावत और अनिल टाटिया को को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। साथ ही करीब 15 डेवलपर्स ने सदस्यता ग्रहण की।
चैप्टर की स्थापना के अवसर पर जयपुर से अध्यक्ष रवींद्र प्रताप सिंह, जनरल सेक्रेटरी विवेक सेठिया और कोषाध्यक्ष अमित विजयवर्गीय ने भाग लिया। संगठन को शक्ति व प्रेरणा देने के लिए जेडीए से जेडीसी मेघराज सिंह रतनू विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर उपस्थित डेवलपर्स ने रतनू से अफोर्डेबल हाउसिंग में जोधपुर में आ रही समस्याओं की जानकारी दी, जिस पर उन्होंने तत्काल निराकरण करने का आश्वासन दिया। साथ ही समस्याओं के निराकरण के लिए नोडल ऑफिसर नियुक्त करने का भी फ़ैसला किया गया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशानुसार जोधपुर में इस चैप्टर की स्थापना की गई है। एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य गरीबों को सस्ती दर पर आवास उपलब्ध करवाना है। जनरल सेक्रेटरी विवेक सेठिया ने बताया कि जोधपुर में इस समय करीब 15 हजार आवास निर्माणाधीन है। कोषाध्यक्ष अमित विजयवर्गीय ने बताया कि डेवलपर्स के सामूहिक रूप से कार्य करने के लिए जोधपुर में चैप्टर की स्थापना की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें