विद्युत वितरण निगम ने बिजली चोरी करने के 15 मामले शनिवार को पकड़े हैं। विद्युत वितरण निगम के कार्यवाहक सहायक अभियंता महावीर बैंसला ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते और लॉक डाउन के दौरान बिजली चोरी होने लगी।

जिसकी जानकारी मिलने पर विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों ने शनिवार को शहर के क्षेत्र में निरीक्षण किया 15 उपभोक्ता के आवास पर जांच की गई । जिसमें सर्विस लाइन में कट लगाकर, बिजली चोरी करते, डायरेक्ट कनेक्शन मैं आंकड़े डालकर, मीटर से बाईपास करके विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया । अब सभी उपभोक्ताओं को नोटिस भेजकर राशि जमा करने के लिए कहा जाएगा । राशि जमा नहीं करने पर पुलिस मे केस दर्ज कराया जाएगा । बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। विद्युत वितरण निगम की इस टीम में नीतेश मालव , प्रकाश मेहरा और अन्य कर्मचारी शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top