संकट अप्रत्याशित होता है जबकि ऐसे हालातों में अनवरत सहयोग व सेवा करना इंसानियत का प्रतीक है। यह उद्गार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अधिकारी गंगा चौधरी ने सवेरा संस्थान बालोतरा व अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित राशन सामग्री वितरण कार्यक्रम में कहा।

जरूरतमंद परिवारों को हाउसिंग में निशुल्क राशन सामग्री किट वितरित किए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भगवतसिंह जसोल ने कहा कि हालातों से उबरने के लिए सहयोग के साथ पुनः कार्य निर्धारण तक पहुंच के प्रयास आवश्यक हैं। सवेरा संस्थान बालोतरा के सचिव खीयाराम चौधरी ने कहा कि परिस्थितियों का सामना धैर्य से कर बचाव की प्रक्रिया के लिए नियमित मास्क का उपयोग करें।

हाउसिंग बोर्ड स्थित विभिन्न कच्ची बस्तियों में 52 राशन सामग्री किट, असाड़ा में 15 बिठूजा में 15 रामसिंह मुंगड़ा व जेरला में 18, वहीं शहर के नेहरू कॉलोनी में 16 राशन सामग्री के किट बांटे। इस अवसर पर दिनेश, सौरभ, बिठूजा सरपंच किशनलाल देवासी, नासिर चड़वा व अन्य मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Service symbol of humanity in times of crisis: Chadhary
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top