राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा मंगलवार से प्रदेश में 6 मार्गों पर बसें चलेंगी। ये मार्ग जयपुर-चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर-उदयपुर, उदयपुर-अजमेर, उदयपुर-प्रतापगढ़, जयपुर-प्रतापगढ़ व जोधपुर-प्रतापगढ़ हैं। अभी जोधपुर डिपो से उदयपुर, अजमेर, कोटा, पाली, हनुमानगढ़, जालौर, जैसलमेर, बाड़मेर, सिरोही, भीलवाड़ा, बूंदी, जयपुर, बीकानेर और नागौर के रास्ते पर बसों का संचालन किया जा रहा है।

मंगलवार से प्रतापगढ़ मार्ग भी जुड़ जाएगा। इसको मिलाकर अब 16 जिलों से जोधपुर की कनेक्टिविटी हो जाएगी। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के मुख्य प्रबंधक बीआर बेड़ा ने बताया कि 11 जून से बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर 5 प्रतिशत कैशबैक
इन सभी रूटों पर ऑनलाइनटिकट रोडवेज की बेवसाइट rsrtconline.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। ऑनलाइन बुकिंग पर 5% कैशबैक मिलेगा। यदि ऑनलाइन टिकट नहीं करा पाते हैं तो टिकट काउंटर से या बस में ही टिकट ले सकते हैं।
18 मार्गों पर 86 बसें शुरू
रोडवेज ने पूरे प्रदेश में 18 रूट पर 86 प्रमुख मार्गो पर सोमवार से और बसों का संचालन शुरू किया है। 3 जून से 170 मार्गों पर 515 बसों का संचालन किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top