चूरू और सरदारशहर डिपो की बसें बुधवार से शुरू हो गई। हालांकि बुधवार होने एवं लोगों को जानकारी नहीं होने के कारण पहले दिन यात्रीभार कम रहा। चूरू डिपो की बसें सीकर, राजगढ़ एवं रतनगढ़ रूट पर एवं सरदारशहर डिपो की बसें जयपुर, बीकानेर, नोहर, हनुमानगढ़ सहित अन्य रूटों पर चलेगी। चूरू डिपाे के मुख्य प्रबंधक दिलदारसिंह ने बताया कि सीकर, राजगढ़ एवं रतनगढ़ में बहुत ही कम यात्रीभार रहा।
रतनगढ़ रूट की बस में एक यात्री ने सफर किया। इधर, सरदारशहर के मुख्य प्रबंधक परमेश्वरलाल सैनी ने बताया कि जयपुर की बस में 17 यात्रियों ने ऑनलाइन बुकिंग करवाई। बीकानेर में 8, नोहर में 10 एवं हनुमानगढ़ जाने वाली बस में सरदारशहर से 13 यात्री गए। इससे पहले डिपो से रोडवेज बसें सेनेटाइज व धुलाई के साथ बाहर निकली। बस में यात्रा करने वाले लोगों की स्क्रीनिंग की गई।
अनुमति मिलने पर अंतर जिले में चलाएंगे बसें
दोनों डिपो के प्रबंधकों ने बताया कि जिला प्रशासन की अनुमति मिली तो अंतर जिला में बसों का आवागमन बढ़ाया जाएगा, जिससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। फिलहाल प्राइवेट बसें शुरू नहीं हुई हैं।

रतनगढ़ से जयपुर, चूरू, सरदारशहर, जोधपुर व श्रीमाधोपुर के लिए चली बसें, आज से बीकानेर व हनुमानगढ़ के लिए भी चलाई जाएंगी रोडवेज बसें

क्षेत्र से बुधवार को विभिन्न स्थानों के लिए रोडवेज बसों का संचालन शुरू हुआ। रोडवेज की ओर से बसों में यात्रियों के बैठने से पूर्व उनकी स्क्रीनिंग करवाई गई। बुधवार को रतनगढ़ से जयपुर के लिए सुबह सात बजे, 10.40 बजे व दोपहर 1.55 बजे, श्रीमाधोपुर के लिए दोपहर 1.30 बजे, चूरू के लिए सुबह आठ व शाम छह बजे, बीकानेर के लिए दोपहर 12.25 बजे व शाम पांच बजे, जोधपुर के लिए सुबह 10.30 बजे, सरदारशहर के लिए शाम छह बजे व हनुमानगढ़ के लिए दोपहर 12 बजे बस रवाना हुई।
पहले दिन जयपुर, श्रीमाधोपुर, चूरू, जोधपुर व सरदारशहर के लिए बसें चली। वहीं गुरुवार को हनुमानगढ़ व बीकानेर के लिए भी बसों का आवागमन शुरू हो जाएगा। उल्लेखनीय रहे कि 22 मार्च को लॉकडाउन के चलते बसों का संचालन बंद हुआ था और उसके बाद पांच मई से फिर शुरू हुआ था। मगर नौ मई को राज्य सरकार के निर्देश पर पुनः बसों का संचालन बंद कर दिया गया, जो बुधवार से फिर शुरू हुआ है। पहले दिन स्टैंड से आठ बसें विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना हुई, जिसमें लगभग 50 यात्रियों ने आवागमन किया। बस के स्टैंड पर पहुंचने पर सेनेटाइज किया जा रहा है। जयपुर जाने वाली पहली बस में बुधवार को चार यात्रियों ने यात्रा की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रतनगढ़. रोडवेज बस में सवार होने से पहले यात्री की स्क्रीनिंग करता रोडवेज कर्मचारी।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top