बुधवार को फिर मौसम सुहावना हो गया। दोपहर दो घंटे रिमझिम के साथ तेज हवाएं चली। शाम तक 0.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक जयपुर में बारिश की चेतावनी दी है। तापमान मामूली बढ़ोतरी के साथ 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
कई जिलों में बारिश से गिरा तापमान :बुधवार को बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और कोटा में पारा 40 डिग्री के पार रहा। सबसे अधिक तापमान जैसलमेर का 41.7 डिग्री रहा। जयपुर में तापमान 37.8 डिग्री रहा।
मौसम में बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ है। निसर्ग का प्रदेश में सीधा असर नहीं है, लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से असर पड़ा है। इस कारण आंधी और बारिश की संभावना बनी है।- शिव गणेश, डायरेक्टर, मौसम विभाग जयपुर
प्रमुख शहरों का अधिकतम पारा बाड़मेर 41.20
जैसलमेर 41.70
बीकानेर 40.70
कोटा 40.40
जयपुर 37.80
अजमेर 37.20
उदयपुर 36.00
जोधपुर 38.40
चूरू 37.00
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें