जिले में बुधवार को मौसम का मिजाज मिलाजुला रहा। दोपहर तक गर्मी के बाद बादल छाए रहे। शाम को रतनगढ़, राजलदेसर व तारानगर में बारिश हुई। राजलदेसर में 20 मिनट और रतनगढ़ व तारानगर में आधे घंटे बारिश हुई। रतनगढ़ में तेज अंधड़ के कारण कई स्थानों पर नुकसान भी हुआ।
जिला मुख्यालय पर बुधवार सुबह मौसम साफ रहा। 9 बजे के बाद अचानक काली घटाए छाई, मगर बिन बरसे ही चली गई। शाम 6.30 बजे के बाद मौसम ने फिर पलटी मारी तथा करीब आधे घंटे तक तेज हवाएं चली। इस दौरान आसमान में काली घटाएं भी छाई रही। बुधवार को अधिकतम 37.0 एवं न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री रहा। मंगलवार को अधिकतम 24.9 एवं न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री था। एक दिन में अधिकतम 1.7 एवं न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री तक बढ़ गया।
तारानगर | क्षेत्र में बुधवार शाम 6.30 बजे काली घटाओं के साथ करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। बारिश के बाद निचली बस्तियां जलमग्न हो गई।
राजलदेसर | शाम करीब पांच बजे 20 मिनट तक हल्की बारिश हुई।
सादुलपुर | बुधवार सुबह 9.30 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई, बाद में शाम तक बादलों की आवाजाही के बीच धूप-छांव का मौसम बना रहा।
रतनगढ़ : टिनशैड व पिलर उड़कर एक्सईएन के घर पर गिरे, तारों पर अटक गई टेण
90 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा में वार्ड 12 में राजकुमार स्वामी के मकान में लगा हुआ 30 गुणा 40 फीट का टीनशैड, पिलर व एंगल सहित उखड़कर नगरपालिका एक्सईएन पूर्णिमा यादव के घर पर जा गिरा। टीनशैड गिरने से रास्ता भी अवरूद्ध हो गया। 10 बिजली पोल भी धराशायी हो गए। पंचायत समिति के पास एक मकान की दीवार पर नीम का पेड़ टूटकर आ गिरा। रघुनाथपुरा रोड पर तेज हवाओं में उड़कर आई एक टेण बिजली के तारों पर झूलती नजर आई।
5 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट : जयपुर मौसम विभाग के महानिदेशक शिव गणेश ने बताया कि 5 जून तक आंधी और बारिश की संभावना है। 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें