कुछ दिनों तक नए मामलों में कमी रहने के बाद कोटा में साेमवार को एक बार फिर नए कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी है। एक साथ 13 नए मरीज रिपोर्ट हुए हैं, ये सभी शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से हैं। पहली बार नयापुरा क्षेत्र सेे दो मरीज मिले हैं।
नए मरीजों में एक ईसीजी टेक्नीशियन भी है, जो संविदा पर कार्यरत है और कोविड ड्यूटी करने के बाद होम क्वारेंटाइन पर था। इसके अलावा रेलवे पुलिस बल द्वारा लोहा चोरी के आरोप में गिरफ्तार किए गए दो आरोपी भी संक्रमित मिले हैं। जेकेलोन अस्पताल में भर्ती बारां जिले की महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसी के साथ कोटा में कुल मरीजों की संख्या 524 हो गई है। मेडिकल काॅलेज के प्रिंसिपल डाॅ. विजय सरदाना ने बताया कि इनके अलावा दाे-दाे मरीज बारां व बूंदी से भी पाॅजिटिव पाए गए हैं। बूंदी का एक नवजात संक्रमित मिला है, जिसकी मां पहले ही पाॅजिटिव आ चुकी है।
नयापुरा भी पहुंचा संक्रमण, 13 मरीजों के बारे में जानिए सबकुछ

बेटे के बाद मां संक्रमित : बंगाली कॉलोनी में काली माता मंदिर के पीछे की 32 साल की महिला पॉजिटिव आई है। बेटा पहले पॉजिटिव मिल चुका। इनके पति कुरकुरे बेचते हैं, जो बेटे के पॉजिटिव आने के बाद से बंद है।
होम क्वारेंटाइन में था ईसीजी टेक्नीशियन : नए अस्पताल का संविदा ईसीजी टेक्नीशियन भी संक्रमित मिला है, जो प्रेमनगर थर्ड में रहता है। इसने 19 मई से 1 जून तक कोविड वार्ड में ड्यूटी की, इसके बाद होम क्वारेंटाइन पर था और साेमवार काे पॉजिटिव मिला।

आंख के इलाज के लिए भर्ती मरीज भी निकला संक्रमित : सुकेत का 58 साल का वृद्ध पॉजिटिव मिला है। ये 4 जून से एमबीएस में आंख के इलाज के लिए भर्ती था। इसके बाद 6 स्टाफ को क्वारेंटाइन किया गया है
दुकानदार से संक्रमित हुई महिला : छत्रपुरा की 50 साल की महिला भी पॉजिटिव मिली है, इसे लेकर सामने आया कि पूर्व में इनके मोहल्ले का एक किराना दुकानदार पॉजिटिव आया था, जहां से महिला सामान लेने जाती थी।

फैंसी स्टोर वाला पॉजिटिव: कोटड़ी का 44 साल का पुरुष संक्रमित मिला है। इनका कोटड़ी में फैंसी स्टोर है। मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से मोहल्ले में हड़कंप मचा है, क्योंकि कई लोग इनके संपर्क में आए हैं।
मोहल्ले से मिली बीमारी : छावनी मोती महाराज मंदिर के पास का 45 साल का पुरुष संक्रमित मिला है। पेंटिंग का काम करता है और विशाल मार्केट में दुकान है। इनके मोहल्ले में कर्फ्यू लगा है, ऐसे में मोहल्ले से ही संक्रमित हुआ।

जेकेलोन में भर्ती बारां की महिला पॉजिटिव : बारां की 27 साल की महिला पॉजिटिव मिली है, जो जेकेलोन में भर्ती थी। महिला को रविवार को ही कोटा लाया गया था, जहां उसकी डिलीवरी हुई। अस्पताल के कुछ स्टाफ को क्वारेंटाइन किया जा रहा है।
पहली बार नयापुरा क्षेत्र से रिपोर्ट हुए केस : अब नयापुरा क्षेत्र में भी केस आने लगे हैं। सोमवार को 13 में से 2 मामले नयापुरा क्षेत्र से हैं। इनमें एक रामपुरा के किराना दुकानदार का नौकर और एक रेलवे पुलिस द्वारा पकड़ा गया चोर शामिल है।

दुकानदार के 4 परिजन व नौकर पॉजिटिव : गुलाबबाड़ी में एक दिन पहले पॉजिटिव पाए गए किराना 58 साल के किराना दुकानदार के परिवार के 4 सदस्य व 1 नौकर पॉजिटिव मिला है। इनमें उनका बेटा, बेटी, पत्नी व पुत्रवधू शामिल है। वहीं, नयापुरा मुक्ति मार्ग रोड पर रहने वाला 35 साल का नौकर भी संक्रमित मिला है, जिसने लॉकडाउन खुलने के बाद से दुकान जाना शुरू किया था। इसका घर भी आना-जाना था।
जेल भेजने से पहले पॉजिटिव मिले चाेरी के आरोपी : रेलवे यार्ड से लोहा चुराने के दो आरोपी संक्रमित मिले हैं। इनमें से एक नयापुरा खंड गांवड़ी का है, दूसरा 52 वर्षीय तेलघर स्टेशन का निवासी है। दोनों को जेल भेजने से पहले कोविड टेस्ट कराया गया था, जिसमें पॉजिटिव मिले। कोटा आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर, बूंदी चौकी के एएसआई सहित 10 स्टाफ को क्वारेंटाइन किया गया है, इनकी 5 दिन बाद जांच की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
होटलों के सेनेटाइजेशन पर विशेष ध्यान दिया गया। कर्मचारियों को भी सुरक्षा उपकरण दिए गए हैं।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top