राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर व जयपुर पीठ में 15 जून से 14 दिन की गर्मी की छुट्टियां होंगी। इस दौरान दोनों पीठ में 2-2 जज 5-5 दिन वेकेशन जज के रूप में सुनवाई करेंगे। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार (प्रशासन) युधिष्ठिर शर्मा ने एक अधिसूचना जारी की, जिसमें गर्मी की छुट्टियों के तहत हाईकोर्ट 15 से 28 जून तक बंद रहेगा तथा 29 जून को खुलेगा। इस दौरान जोधपुर पीठ में जस्टिस प्रभा शर्मा को 15 से 19 जून तक तथा जस्टिस रामेश्वर व्यास को 22 से 26 जून तक के लिए वेकेशन जज नियुक्त किया है। जयपुर पीठ में जस्टिस नरेंद्रसिंह ढड्ढा को 15 से 19 जून तक तथा जस्टिस अभय चतुर्वेदी को 22 से 26 जून तक वेकेशन जज नियुक्त किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें