रामकुमारपुरा सड़क पर सुबह घूमने के लिए निकले एक वृद्ध को डंपर ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाइश करने पर तीन घंटे बाद शव को उठाया गया।
ढाणी शिशुवाला तन रामकुमारपुरा निवासी बहादुर सिंह (60) सुबह करीब साढ़े पांच बजे मॉर्निंग वाॅक के लिए गए थे। रामकुमारपुरा-पपुरना सड़क पर क्रेशर से आ रहे एक ओवरलोड डंपर ने उन्हें कुचल दिया। बहादुर सिंह की मौके पर ही मौत हो जाने के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया। सूचना पर स्थानीय लाेग एकत्र हो गए और मुआवजे की मांग व ओवरलोड डंपरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शव को सड़क पर लेकर बैठ गए। सूचना पर डीएसपी विजय कुमार, सीआई सुरेंद्र सिंह देगड़ा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से समझाइश की। ग्रामीणों ने बताया कि पपुरना, रामकुमारपुरा, करमाडी खनन क्षेत्र में डंपरों में क्षमता से अधिक माल भरने से आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने मृतक बहादुर सिंह के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। पुलिस ने ग्रामीणों से समझाइश की। इसके बाद शव को उठाया गया। बहादुर सिंह सिंह के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। वे खेती कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। उनके एक बेटा धर्मवीर है। सीआई सुरेंद्र सिंह देगड़ा ने बताया कि परिजनों की ओर से दी गई रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है तथा डंपर को जब्त कर चालक की तलाश की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top