निकटवर्ती ग्राम नोखा चांदावता के मुख्य बाजार में बुधवार को भाजपा का बूथ संपर्क अभियान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से जारी पत्रक वितरित किए गए। इस दौरान नोखा चांदावता मंडल प्रभारी व जिला महामंत्री नवरत्न मल सिंघवी ने सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा एवं सरकार की योजनाओं को जन-जन के सामने रखने का आह्वान किया। इसी क्रम में कार्यकर्ताओं के साथ बूथ मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

इस दौरान पूर्व प्रधान भंवर सिंह चांदावत, जिला परिषद सदस्य गजेंद्र सिंह चांदावत, इस्लाम पठान, संजय सिंह हरसोलाव, लक्ष्मण सिंह, कालू खां, सुभाष कटारिया, रामेश्वर सिंह, अमर सिंह, कल्याण सिंह खींची, लोकेश नागौरा, उम्मेद सिंह सहित भाजपाई कार्यकर्ता मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bharatiya Janata Party's booth contact campaign inaugurated in Nokha Chandavata
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top