रोडवेज प्रशासन 11 जून से 200 मार्गों पर बसाें का संचालन करेगा। यह आदेश रोडवेज सीएमडी नवीन जैन ने जारी किए। एक्सप्रेस बसों के साथ ही साधारण बसों का भी संचालन करके अब छोटे कस्बों व गांवों के लिए भी बस सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है, सुरक्षा की दृष्टि से कंडक्टरों काे थर्मलगन उपलब्ध कराई जा रही है।

गुरुवार से जयपुर से गंगानगर, जयपुर से जोधपुर व जोधपुर से उदयपुर के लिए एसी स्लीपर एवं जयपुर से फरीदाबाद वाया गुरूग्राम, अलवर से फिरोजपुर-जीरका, सीकर से गुरूग्राम के लिए भी बसों संचालन किया जाएगा। बसाें के लिए यात्री ऑनलाईन बुकिंग रोडवेज की वेबसाइट https://ift.tt/2WPHXRQ पर कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top