परकोटे का कपड़ा मार्केट मंगलवार से ग्राहकों के लिए खोल दिया गया है। हालांकि पहला दिन ग्राहकी के हिसाब से नाखुश गुजरा, सुबह दुकानें खुलने के बाद 2 घंटे तो दुकानों की सफाई और काउंटर डिस्प्ले में गुजरे साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए रसियां बांधी।
दोपहर में तेज गर्मी की वजह से आवाजाही कम रही और शाम को 6 बजते दुकानें बंद होना शुरू हो गई। घी वालों का रास्ता व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज लुहाडिया ने बताया कि अगले ग्राहकी 15 दिन में बढ़ने की उम्मीद है साथ ही वैवाहिक व अन्य धार्मिक आयोजन भी होने से बाहर का ग्राहक भी आने लगेगा।
अब सावन परिधानों का नया माल आएगा
लॉकडाउन की वजह से नए सीजन का कपड़ों का स्टॉक आ नहीं पाया। अगले 1 सप्ताह में दुकानदारों को पहले सीजन के हिसाब से माल भरना होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें