जलदाय विभाग के सांगानेर सबडिवीजन में पवालिया में डीआई पाइपलाइन को लेकर विवाद हो गया है। दो कॉन्ट्रेक्टरों में पाइपलाइन डालने के दावे किए जा रहे हैं। मंगलवार को एसई आनंद मीना व एसई (विजिलेंस) आरएस गुप्ता के साथ टीम पहुंची।

अफसरों को शिकायत मिली थी कुछ लोग पाइपलाइन उखाड़ कर दूसरी डाल रहे हैं। दो एक्सईएन में जिला सर्किल में पोस्टिंग पर विवाद के बाद एक दूसरे की शिकायतें हुई। इस पर छह महीने से जांच ही हो रही है। मंगलवार को एसीई को शिकायत मिली थी पवालिया में पाइपलाइन उखाड़ कर दूसरी डाल रहे हैं तथा गलत तरीके से मिलान कर रहे हैं। एसई (विजिलेंस) आरएस गुप्ता ने बताया बुधवार को पाइपलाइन का नाप होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top