उत्तर प्रदेश में 68 दिन का लॉकडाउन खत्म हो चुका है। आज से अनलॉक 1.0 शुरू किया गया है। केंद्र की गाइडलाइंस के मुताबिक, यूपी सरकार ने भी बंदिशों को कम करने का फैसला किया है। इसके तहत आज से बाजार सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुल सकेंगे। सुपर मार्केट भी खुलेंगे। राज्य के भीतर बस सेवाएं शुरू हो गई है। हालांकि, कंटेनमेंट जोन में पाबंदियां 30 जून तक जारी रहेंगी।

बीते 24 घंटे में राज्य में रिकॉर्ड 378 नए मरीज मिले। यह एक दिन में मिले मरीजों की सबसे ज्यादासंख्या है। इससे पहले 20 मई को 339 मरीज मिले थे, जो सबसे ज्यादा था। अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 8075 हो गई है।

सरकारी दफ्तरों में आज से 100% स्टाफ
सचिवालय समेत सभी सरकारी दफ्तरों में आज से 100 फीसदी स्टाफ की उपस्थिति हो रही है। हालांकि, इन्हें तीन शिफ्ट, सुबह 9 से शाम 5 बजे, 10 बजे से शाम 6 बजे और सुबह 11 से शाम 7 बजे बुलाया है। दुकानों में फेस कवर, ग्लव्स पहनना अनिवार्य है। बगैर मास्क वाले ग्राहकों को सामान नहीं मिलेगा। उद्योगों को नाइट शिफ्ट में काम करने की अनुमति दी गईहै, लेकिन स्टाफ के आने-जाने के लिए वाहन का इंतजाम करना होगा।

यह तस्वीर वाराणसी में गंगा घाट की है। यहां गंगा दशहरा पर्व पर घाट सूने पड़े हैं। प्रशासन ने भीड़ को रोकने के लिए धारा 144 लागू की है। यहां पुलिसबल तैनात किया गया है।

इस तरह तय होगा कंटेनमेंट जोन
शहरी क्षेत्र में जहां एक केस है, वहां 250 मीटर का दायरा या पूरा मोहल्ला। एक से अधिक केस होने पर 500 मीटर का दायरा और इसके बाद 250 मीटर का बफर जोन होगा। इसी तरह बहुमंजिला इमारतों वाली सोसायटी में एक ही फ्लोर पर एक या अधिक केस हैं तो ऐसे टावर को कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। संबंधित फ्लोर को सील किया जाएगा। अगर एक से ज्यादा फ्लोर पर केस मिलते हैं तो पूरा टावर सील होगा। अगर किसी सोसायटी के एक से ज्यादा टावर में केस हैं तो उसके पार्क, जिम, स्वीमिंग पूल, बैंक्वेट हॉल भी बंद किए जाएंगे।

रियायत पर सतर्कता जरूरी

  • रोडवेज बसों के अलावा अनुबंधित बसें औरसिटी बसों की आज से आवाजाही शुरू हो गई।सीट के अनुसार सवारी बैठेगी। बैठने से पहले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य है।
  • शादी में 30 से अधिक लोग नहीं शामिल हो सकेंगे। सलून, ब्यूटी पॉर्लर में फेस शील्ड, ग्लव्स पहनना अनिवार्य है। सलून में एक कपड़े का इस्तेमाल एक ही बार किया जा सकेगा।
  • सब्जी की मुख्य मंडी सुबह 4 से 7 बजे तक खुलेगी। सब्जी केफुटकर व्यापारी सुबह 6 से 9 बजे तक खरीदारी कर सकेंगे। आम लोगों के लिए सब्जी बाजारसुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खोला जा सकेगा।
  • शॉपिंग मॉल, धर्म स्थल, होटल, रेस्तरां, गेस्ट हाउस 8 जून को खुलेंगे। इसके लिए प्रक्रिया औरप्रोटाकॉल अलग से जारी होगा। स्कूल, कॉलेज औरकोचिंग जुलाई में केंद्र के दिशा-निर्देशों पर खुलेंगे।
  • दोपहिया वाहन पर दो लोग आ-जा सकेंगे। मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
  • पार्क अब सुबह 5 बजे सेशाम 8 बजे तक खुलेंगे।
  • नर्सिंग होम, निजी अस्पताल जरूरी ऑपरेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग की अनुमति से खोले जा सकेंगे।
  • रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक जरूरी गतिविधियों को छोड़कर बाकी पर प्रतिबंध रहेगा।
ये तस्वीर मुरादाबाद जिले की है। यहां आज से सैलून खुल गए। सलून पर मास्कर ग्लव्ज पहनना जरूरी है। एक कपड़े का एक बार ही इस्तेमाल किया जाएगा।

24 घंटे में यहां मिले मरीज
बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 49 मरीज नोएडा में मिले।गाजियाबाद में 33, देवरिया में 20, गाजीपुर, फिरोजाबाद में 19-19, वाराणसी में 14, मेरठ, लखनऊ, जौनपुर, संभल में 13-13, महाराजगंज में 10, अलीगढ़ में 9, सुल्तानपुर में 8, आगरा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, बलिया में 7-7, रामपुर, आजमगढ़, कुशीनगर में 6-6, अयोध्या, बिजनौर, मऊ में 5-5, मुरादाबाद, बाराबंकी, गोरखपुर, बरेली, भदोही, एटा में 4-4, हापुड़, संतकबीरनगर, फतेहपुर, मैनपुरी, शाहजहांपुर में 3-3, बुलंदशहर, कानपुर नगर, मथुरा, अंबेडकरनगर, कन्नौज, शामली, बागपत, बदायूं, उन्नाव, कासगंज में 2-2 और प्रयागराज, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, इटावा, चित्रकूट, सोनभद्र, फर्रुखाबाद, बांदा में 1-1 मरीज मिला।

5 शहरों में 5 लोगोंकी मौत हुई
राज्य में बीते 24 घंटे में लखनऊ, देवरिया, गोरखपुर, मेरठ और आगरा में 1-1 संक्रमित की मौत हुई। अब तक प्रदेश में कोरोना से 217 की मौत हो चुकी है।192 मरीज ठीक भी हुए हैं। अब राज्य में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4843 हो चुकी है। प्रदेश में 1111 हॉटस्पॉट हैं।

ये तस्वीर दिल्ली-नोएडा बॉर्डर की है। यहां पास और आईडी देखने के बाद ही वाहनों को प्रवेश की अनुमति दी गई। बॉर्डर अभी सील है।

अपडेट्स...

  • गौतमबुद्धनगर: दिल्ली बॉर्डर सील है। यहां दिल्ली के मयूर विहार एक्सटेंशन इलाके के पास नोएडा-दिल्ली सीमा पर जिले में प्रवेश करने वाले लोगों को पुलिस ने पास और आईडी देखकर आने की अनुमति दी है। जिला प्रशासन ने कहा कि नोएडा-दिल्ली सीमा को बंद रखा जाएगा। जिला स्वास्थ्य विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 20 दिनों में कोरोना के 42% केसोंमें संक्रमण का स्रोत दिल्ली को ट्रैक किया गया है।
  • वाराणसी: जिले में धारा 144 लगाई गईहै। यहां किसी भी धार्मिक गतिविधि और लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है। गंगा दशहरा के अवसर पर सोमवार को भी प्रतिबंध लागू रहे। इसके चलते गंगा घाटों पर सन्नाटा पसरा रहा। यहां फोर्स भी लगी है। डीएम कौशल राज शर्मा ने बताया कि सुबह औरशाम 5 बजे से 7 बजे तक पार्क खोलने का आदेश दिया गया। लेकिन, आज सुबह कई पार्क बंद मिले।
  • मुरादाबाद: राज्य सरकार ने सलून और ब्यूटी पार्लरको सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य एहतियाती उपायों के साथ खोलनेकी अनुमति दी है। इसके तहत सोमवार को मुरादाबाद में सलून फिर से खुल गए। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से सोमवार सुबह गोमती एक्सप्रेस ट्रेन रवाना की गई। इससे 2 घंटे पहले ही यात्री स्टेशन पर पहुंच गए।


source https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/news/uttar-pradesh-coronavirus-lockdown-5-live-update-corona-cases-noida-varanasi-agra-meerut-jhansi-gorakhpur-kanpur-prayagraj-lucknow-127362661.html

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top