शहर में रविवार काे तड़के धीमी और शाम काे तेज बारिश हुई। दाेपहर काे लाेग उमस से परेशान रहे। शाम काे तेज हवा के साथ करीब आधे घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से कुछ ही देर में बारिश का पानी सड़काें पर बहना शुरू हाे गया। कई जगह पानी भर गया।

बारिश से शहर का तापमान 4 डिग्री गिर गया। बारिश के दाैरान हादसे की आशंका के कारण जयपुर डिस्काॅम ने बिजली सप्लाई बंद कर दी। शाम काे अच्छी बारिश हाेने से लाेगाें काे दाेपहर की उमस और गर्मी से राहत मिली। इससे पहले तड़के 4.15 बजे से कुछ देर तक बारिश हुई।

सिंचाई विभाग के अनुसार रविवार को जिले में 121 मिमी बारिश दर्ज की गई। सुबह 8 से शाम 4 बजे के दौरान बानसूर में 5 मिमी बारिश हुई। शनिवार शाम 4 बजे से रविवार सुबह 8 बजे तक अलवर में 26, काेटकासिम 25, बहराेड़ 13, साेड़ावास 13, किशनगढ़बास 10, जयसमंद 10, तिजारा 9, मुंडावर 5, सिलीसेढ 3, मालाखेड़ा 1 व गाेविंदगढ़ में 1 मिमी बारिश हुई।

पिछले दिन की तुलना में रविवार काे शहर के अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री की गिरावट आई जबकि न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि हाे गई। अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top