बोलेरो लूट के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। थानाधिकारी इमरान खां ने बताया कि 19 जून को डालाराम पुत्र जीयाराम जाट भेड़ ने रिपोर्ट देकर बताया कि 18 जून को घर जा रहा था कि शाम को 6 बजे के लगभग पप्पुराम पुत्र गणपतराम व भोमाराम मेरे साथ गाड़ी में बैठ गए। बाद में मेरे हाथ पैर बांधकर पीछे की सीट पर डाल दिया और बोलेरो लेकर भेड़ पीलवा देचू होते हुए कोलू पाबूजी की ओरण में धक्का देकर भाग गए।

वे मेरा पर्स, मोबाइल व 7 हजार रुपए भी ले गए। इसके बाद रविवार को ओसियां व लोहावट थाना की संयुक्त टीम ने आरोपी पप्पुराम पुत्र गणपतराम जाट बाना का बास नाथड़ाऊ व उसके साथी भोमाराम पुत्र किसनाराम निवासी भेड़ को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी पप्पुराम के खिलाफ पूर्व में भी लोहावट थाने में लूट का मामला दर्ज है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two miscreants arrested for robbing Bolero by taking hostage of driver
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top