खाद्य सुरक्षा योजना गरीबों के लिए है ताकि वे अपना पेट भर सकें। लेकिन योजना का फायदा कई सरकारी कर्मचारियों के साथ ऐसे लोग उठा रहे हैं जो आलीशान मकानों में रहकर शान-ए-शौकत की जिंदगी जी रहे हैं। जरूरतमंद गरीब आज भी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं।
ये ऐसे लोग हैं, जो हर महीने हजारों रुपए की तनख्वाह वाली नौकरी में रहते हुए फर्जी तरीके से खाद्य सुरक्षा योजना में दो रुपए किलो वाला गेहूं खा रहे हैं। डीग में अऊ, कौंरेर, जाटौलीथून के बाद अब ऐसा ही एक और भ्रष्टाचार का मामला गुहाना ग्राम पंचायत में देखने को मिला है। प्रशासन ने ऐसे 27 लोगों की सूचीबद्ध कर जांच के लिए नोटिस जारी किए हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। उपजिला प्रशासन की ओर से सभी 27 लोगों को 4 दिनों में अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
- जो नाम सामने आए हैं, उन्हें खाद्य सुरक्षा योजना से पृथक करने की कार्रवाई को लेकर अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस दिए हैं। अपात्र पाए जाने पर वसूली की कार्रवाई है।
सुमन देवी, एसडीएम डीग
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें