केरू गांव में स्थित एक दुकान का शटर तोड़ने में असफल रहे बदमाशों ने खिड़की तोड़ी और भीतर घुसकर 29 हजार रुपए की नकदी चुरा ली। बदमाशों ने एक अन्य दुकान के कैमरे तोड़ दिए, तो एक केबिन से जर्दा-गुटखा के पैकेट चुराए। अगले दिन सुबह इन दुकानों के मालिक वहां पहुंचे, तो घटना का पता चला।

उन्होंने राजीव गांधी नगर थाने में केस दर्ज कराया। राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि मूलतया घंटियाला निवासी ओमाराम पुत्र आईदानराम प्रजापत, पवन धूत, ओमाराम, रमेश की ओर से संयुक्त रिपोर्ट मिली है। इसमें बताया कि रोजाना की तरह वे बुधवार रात को केरू गांव में अपनी दुकान, केबिन बंद कर घर गए थे।

अगले दिन सुबह लौटे तो पता चला कि ओमाराम की दुकान के पीछे लगी खिड़की टूटी पड़ी थी। किसी ने दुकान के गल्ले में रखे 29 हजार रुपए, एक एटीएम कार्ड चुरा लिया। पवन कुमार धूत की दुकान पर लगे कैमरे तोड़ दिए और शटर तोड़ने की कोशिश भी की, लेकिन इसमें सफल नहीं हो पाए। हालांकि, बदमाशों की यह कारस्तानी सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

इसी तरह, चाय केबिन चलाने वाले रमेश पुत्र जगदीश कुमार के यहां ताला तोड़कर बदमाशों ने जर्दा, अलग-अलग ब्रांड के पान मसाला, बीड़ी के कई पैकेट, गोशाला की दान पेटी से 250 रुपए व गल्ले से 1100 रुपए चुरा लिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top