आयकर विभाग के समतावादी कर्मचारियों ने शनिवार सुबह अशोक उद्यान में बैठक कर डिमोशन मुद्दे पर चर्चा की। आयकर विभाग के अनारक्षित वर्ग के कर्मचारियों का डिमोशन करके आरक्षित वर्ग के कर्मचारियों को प्रमोशन देने के निर्णय को केंद्रीय प्रशासनिक प्राधिकरण द्वारा खारिज कर इससे पूर्व की व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश देने के बावजूद इसकी पालना नहीं होने से कर्मचारी हैं।
मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए आयकर कर्मियों ने इसी मुद्दे पर मिलकर कर्मचारी हित में आवाज उठाने और इस मामले को हाईकोर्ट में लेकर जाने पर चर्चा की। उल्लेखनीय है कि जनवरी 2020 के अंतिम सप्ताह में आयकर विभाग के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त राजस्थान ने नियमों को ताक पर रखकर कुछ अनारक्षित वर्ग के कर्मचारियों को पदावनत कर आरक्षित वर्ग के कर्मचारियों को प्रमोशन देते हुए आयकर अधिकारी व आयकर निरीक्षक बना दिया था।
विभाग ने कई कर्मचारियों को आयकर अधिकारी से वापस आयकर निरीक्षक तथा कई आयकर निरीक्षक को बाबू बना दिया। इस आदेश के खिलाफ पीड़ित अधिकारियों-कर्मचारियों ने केंद्रीय प्रशासनिक प्राधिकरण (कैट) में वाद प्रस्तुत किया।
इस पर सुनवाई के बाद मई के अंतिम सप्ताह में कैट ने प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त जयपुर के आदेश को खारिज कर डिमोट किए गए अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से दुबारा पुराने पद पर आसीन करने के निर्देश दिए थे। इस आदेश के बावजूद अब तक विभागीय अधिकारी इसकी पालना करने की बजाय उल्टा प्रभावित कर्मचारियों को ही और अधिक प्रताड़ित कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें