राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं विज्ञान वर्ग के गणित के पेपर पर सवाल उठने और बाेनस अंक की मांग के बीच बाेर्ड ने इसकी विषय विशेषज्ञाें से जांच कराने का फैसला किया है। गणित की परीक्षा 18 जून काे हुई थी। इसके 30 प्रश्नाें में से किसी में विकल्प नहीं दिए जाने के मुद्दे को भास्कर ने प्रमुखता से उठाया था। इसके अलावा प्रदेशभर से गणित विषय के विशेषज्ञों ने बाेर्ड काे लगातार शिकायतें कीं।

इनमें अधिक अंक वाले प्रश्नों के कम अंक निर्धारित करने पर भी आपत्ति जताई गई थी। शनिवार काे बाेर्ड अध्यक्ष डॉ. डीपी जारौली ने कहा कि गणित के पेपर को लेकर कुछ शिकायतें मिली हैं। विषय विशेषज्ञों से इस पर मंथन कराया जा रहा है। यदि प्रश्नपत्र में कोई भी त्रुटि अथवा गलती होगी, तो इसका खामियाजा परीक्षार्थियों को नहीं भुगतने देंगे।

विकल्प नहीं दिए जाने को लेकर भी आपत्ति
विषय विशेषज्ञाें ने आपत्ति जताई थी कि पेपर में ‘अथवा’ शब्द का कहीं भी उपयोग नहीं किया, जबकि ब्लू प्रिंट में 4 से 5 प्रश्न अथवा के हैं यानी उनमें दूसरे प्रश्न काे हल करने का विकल्प दिया गया। प्रश्न संख्या 22 व 23 कम से कम 6-6 अंक के हैं, जबकि उन्हें 3-3 अंक का बनाया गया। इसके अतिरिक्त प्रश्न संख्या 1-16 में भी कई प्रश्न अधिक अंक भारों के होने के बावजूद कम अंक में पूछे गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top