बासनी इलाके में स्थित पशु आहार संयंत्र के निकट क्षेत्र में स्थित डिस्कॉम आवासीय कॉलोनी में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके पीहर पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए महिला के पति डिस्कॉम के जेईएन सहित अन्य के खिलाफ बासनी थाने में केस दर्ज कराया है।
बासनी पुलिस ने बताया कि डिस्कॉम में कार्यरत जेईएन रूपेश कुमार सिंह की पत्नी शिवांगी राज की गुरुवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाने से मौत हो गई थी। इसकी प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि घटना से पहले शिवांगी और उसकी सास के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद उसने सरकारी आवास में ही कमरे में फंदा लगा लिया।
शनिवार को मूलतया बिहार के रहने वाले उसके पीहर पक्ष के लोग जोधपुर पहुंचे तब शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। शिवांगी के भाई प्रत्युष कुमार राज ने अपने बहनोई रूपेश कुमार सिंह व उसके बड़े भाई राजेश कुमारसिंह, राकेश कुमार सिंह के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने, इसी के लिए शिवांगी का गला दबाकर हत्या करने के बाद इसे आत्महत्या का रूप देने के आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार शिवांगी के पति जोधपुर विद्युत वितरण निगम में जेईएन है, उससे पूछताछ की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें