जिले में जल जीवन मिशन योजना के माध्यम से गांवों में हर घर नल से जल पहुंचाया जाएगा। सांसद जसकौर मीना ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वप्न हर घर नल से जल उद्देश्य को पूरा करने के लिए यह योजना लागू की गई है। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन योजना सत्र 2020-21 के तहत 32 करोड़ 86 लाख 55 हजार रुपए खर्च होंगे। इसमें दौसा विधानसभा क्षेत्र के नांगल राजावतान में 164.01 छारेडा, बागपुरा व खातीवाली ढाणी के लिए एक 379.39 लाख, थूमणी में 176.21 लाख, हापावास में 191.67 लाख, कालीखार में 170.48 लाख, सैंथल में 259.32 लाख, लालसोट विधानसभा झांपदा मे 282.33 लाख, राजपुरा-महाराजपुरा में 218.47 लाख, बडेखन में 146.08 लाख, शयोनंदा में 104.74 लाख, बिलौना कलां में 437.31 लाख व कुशालपुरा-नापा का बास में 196.95 लाख, बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र के राजूबास-खूंड जाटोली में 150.62 लाख तथा महुआ विधानसभा क्षेत्र के बेजुपाडा , कोठीन, कंचनपुर के लिए 309.17 लाख की मंजूरी दी गई है। इस योजना के तहत उच्च जलाशय का निर्माण कर पाइपलाइन द्वारा घर-घर में पेयजल आपूर्ति की जाएगी। भाजपा के मीडिया प्रमुख शिवकुमार शर्मा ने बताया कि दौसा क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या है। जिसके लिए सांसद ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से आग्रह कर दौसा जिले को जल जीवन मिशन योजना में शामिल कराया है। इसी प्रकार चाकसू व बस्सी को जल जीवन योजना में शामिल करते हुए मल्टी विलेज योजना के तहत बस्सी के 208 गांवो की 284.81 करोड़ रुपए तथा चाकसू के 276 गांवो में 234.95 लागत की योजना को मंजूरी दी गई है। साथ ही सिंगल विलेज योजना के तहत जिले के बहराण्डा ग्राम में 433.06 लाख मंजूर किए जा चुके हैं। सांसद ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस योजना से दौसा क्षेत्र में पानी की समस्या से निजात मिलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top