पुलिस ने डिकाॅय ऑपरेशन के तहत सैनिकों के नाम से ओएलएक्स पर फर्जी विज्ञापन डालकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के 3 बदमाशाें 23 वर्षीय मौसम खान, 36 वर्षीय मुबीन खान व 29 वर्षीय असलम खान को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने इनसे ऑनलाइन ठगी के 1.65 लाख रुपए नकद व वारदात में काम लिए 7 एटीएम कार्ड, 3 मोबाइल व 2 बाइक बरामद की हैं। एसपी परिस देशमुख ने बताया कि पुलिस की स्पेशल टीम काे सूचना मिली कि सैनिकों के नाम से अाेएलएक्स पर फर्जी विज्ञापन डालकर लोगों से ऑनलाइन ठगी की जा रही है।
इस पर सहायक पुलिस अधीक्षक व आईपीएस शैलेंद्र इंदौलिया और सीओ लक्ष्मणगढ़ अशोक चौहान के सुपरविजन में बड़ौदामेव थानाधिकारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाकर डिकॉय ऑपरेशन गया किया। इसके तहत बड़ौदामेव थाने के कांस्टेबल मंगतूराम ने बोगस ग्राहक बनकर गिरोह से संपर्क किया। गिरोह ने कांस्टेबल के वाट्सएप पर बाइक बेचने का फोटाे डाला।
इसके बाद गिरोह ने कांस्टेबल से ऑनलाइन 5 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए अाैर बाइक काे बड़ाैदामेव के गांव इमलाली स्थित पेट्रोलपंप पर देने की बात कही। कांस्टेबल माैके पर पहुंचा, लेकिन बदमाशों ने उसका फाेन रिसीव नहीं किया। बाद में बदमाशों ने उसे जालूकी चौराहे पर बुलाया। टीम वहां पहुंची अाैरर बदमाशों के मोबाइल नंबरों की लाेकेशन साइक्लोन सेल से का पता की।
डिकॉय ऑपरेशन टीम ने लोकेशन के आधार पर अलग-अलग जगहों से बदमाश मौसम पुत्र हमीद खान निवासी जटवास थाना सीकरी भरतपुर, मुबीन पुत्र सुमेर खान निवासी रायपुर सुकेती थाना सीकरी भरतपुर व असलम पुत्र लीला खां निवासी लहरवाड़ी थाना पुन्हाना हरियाणा काे गिरफ्तार कर लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें