दिल्ली-मुंबई हाईवे निर्माण कार्य के दौरान एक अर्थ मूविंग मशीन के पलट जाने के बाद मशीन चालक की दबकर मौत हो गई। घटना 19 जून देर शाम की है। मृतक चालक मोहम्मद जिबरेल पुत्र मोहम्मद इस्लाम उम्र 32 वर्ष धोबी मुसलमान निवासी गुडियो जिला हजारीबाग झारखंड का है।
घायल को गंभीर हालत में सीएचसी रामगढ़ लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर तीसरे दिन रविवार सुबह मृतक के परिजन रामगढ़ पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी विशंभर ने बताया कि मृतक हाईवे पर अर्थ मूविंग मशीन से मिट्टी डाल लेवलिंग का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अर्थ मूविंग मशीन पलट गई। जिसके नीचे दबने से उसकी मौत हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें