शहर के अलग-अलग थाना इलाकों में बाइक व बोलेरो के टायर चोरी के मामले दर्ज हुए। मथानिया थाना इलाके के गगाड़ी निवासी गोकलराम पुत्र सालूराम जाट की ओर से रिपोर्ट देकर बताया कि 5 जून की रात को उनकी बोलेरो घर के बाहर खड़ी थी। देर रात चोरों ने बोलेरो के चारों टायर चुरा लिए। वहीं बासनी थाना इलाके के ट्रांसपोर्ट नगर के एक मकान के भीतर खड़ी बाइक चोर चुरा ले गए।

भोपालगढ़ हाल ट्रांसपोर्ट नगर निवासी रामदीन पुत्र भींयाराम विश्नोई की ओर से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 6 जून की रात चोर उनकी घर में खड़ी बाइक चुरा ले गया। वहीं बासनी थाना इलाके के वीर तेजा नगर सांगरिया निवासी राजाराम विश्नोई की ओर से रिपोर्ट देकर बताया कि उनकी बाइक घर में खड़ी की थी, जो रात को कोई चुरा ले गया।

इसी प्रकार महामंदिर थाने में भी एक बाइक चोरी का मामला दर्ज हुआ। नागौरी गेट थाना इलाके के नया तालाब मालियों का बास निवासी आमिर पुत्र इब्राहिम की ओर से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 2 जून को वे किसी काम के चलते मदेरणा कॉलोनी गए थे, जहां बाइक खड़ी की थी, कुछ देर बाद चोर उसे चुरा ले गया। पुलिस मामलों की जांच में जुटी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top