सरदारपुरा बी रोड स्थित किड्स वेयर के एक शोरूम में रविवार रात आग लग गई। आसपास के लोगों की सूचना पर सीएफओ संजय शर्मा व एएफओ हेमराज शर्मा ने शास्त्रीनगर से 4 व बासनी से 3 दमकलों को मौके के लिए रवाना किया। सीएफओ ने बताया कि आग दो मंजिला किड्स वेयर के शोरूम में लगी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
हेमराज सहित अन्य दमकल कर्मी शोरूम के भीतर घुसे व आग बुझाने के प्रयास किए। आग से शोरूम में रखे कपड़े, जूते व खिलौने जल गए। सीएफओ ने बताया कि आग को अन्य दुकानों में फैलने नहीं दिया, दमकल की सभी सातों गाड़ियों ने दो मंजिला शोरूम के सभी कोनों में लगी आग पर समय रहते काबू पा लिया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया। आग बुझाने के बाद आसपास के लोगों ने दमकल कर्मियों को धन्यवाद दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें