कस्बे के एक व्यक्ति से अज्ञात व्यक्ति ने ओटीपी नंबर पूछकर उसके खाते से 45 हजार रुपए से अधिक की ऑनलाइन खरीदारी कर ठगी कर ली। पीड़िति ने कोतवाली थाना में अज्ञात व्यक्ति समीर के खिलाफ रिपोर्ट दी है।
कस्बे के अमृतनाथ आश्रम के पास रहने वाले बाबूलाल माली ने रिपोर्ट दी कि सोमवार को उसके पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया कि वह बैंक ऑफ बड़ाैदा फतेहपुर शेखावाटी से बोल रहा है। उसके एटीएम कार्ड काे रिन्यू करना है, अत: एटीएम कार्ड के नंबर बताएं। पीड़ित बाबूलाल ने उसे बैंक का व्यक्ति समझते हुए नंबर बता दिए।

थोड़ी देर बाद उस व्यक्ति का फाेन आया कि उसके मोबाइल पर ओटीपी नंबर आया है जाे बताओ। बाबूलाल ने अज्ञात व्यक्ति को ओटीपी नंबर बता दिए। कुछ ही देर बाद उसके खाते से तीन बार में 25233, 9987 और 9999 रुपए कुल 45309 रुपए निकलने के मैसेज आए जो आॅनलाइन ट्रांजेक्शन के थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ाैदा फतेहपुर गोपाल प्रसाद का कहना है कि बैंक में समीर नाम का कोई कर्मचारी नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top