जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय) के कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत के निर्देशन में सहायक आचार्य डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी ने कोविड-19 के कारण लॉकडाउन के समय कर्मचारियों/शिक्षकों की मानसिकता पर प्रभाव विषय पर शोध किया गया।
शोध में पता चला है कि 81.9% लोग लॉकडाउन को सरकार का सही निर्णय मानते हैं। 54.6% लोगों का मानना है कि लॉकडाउन व वर्क एट होम को और बढ़ाया जाना चाहिए। 46.3% लोग कोविड-19 के डर के कारण सो नहीं पा रहे हैं। 22.9% व्यक्तियों के क्रोध में वृद्धि हुई। 36.8% व्यक्तियों के पारिवारिक सम्बन्ध सार्थक रूप से प्रगाढ़ हुए। 21.2% की व्यक्तिगत रचनात्मकता में अच्छे हद तक वृद्धि हुई, लेकिन 22.7% व्यक्तियों की अपने कार्यालय के प्रति कार्यक्षमता में कमी भी हुई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें