5 साल के बच्चे सहित बुधवार काे 6 नए कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 669 पर पहुंच गई है। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि सलूंबर निवासी 5 साल का बच्चा, 40 वर्षीय महिला, 23 वर्षीय युवक, 60 वर्ष का बुजुर्ग, जीबीएच अमेरिकन में भर्ती 33 वर्षीय पुरुष, 76 वर्षीय बुजुर्ग में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

669 संक्रमितों में से 615 कोरोना पॉजिटिव से निगेटिव हो चुके हैं। 615 कोरोना सर्वाइवराें में से 594 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इधर, आरएनटी मेडिकल कॉलेज की पुख्ता पैरवी के बाद प्रदेश सरकार ने सड़क हादसे में मरने वाले लैब टेक्नीशियन दीपक सालवी के परिजनों को 50 लाख रुपए अनुग्रह राशि देने की मंजूरी मिल गई है।

एमबी अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. रमेश जोशी ने बताया कि सालवी के परिजनों को उनके हक की 50 लाख अनुग्रह राशि मिलने में सड़क हादसे की वजह से अड़चन आ रही थी। ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर अनुग्रह राशि दिलाने के लिए पुख्ता पैरवी की, जिसे सरकार से मंजूर मिल गई है।

जीबीएच के फार्मासिस्ट, चित्तौड़ के नर्स के परिजनों को भी आर्थिक सहायता के प्रयास

कोरोना वॉरियर्स जीबीएच अमेरिकन के मृतक फार्मासिस्ट चुन्नीलाल की पत्नी व बच्चों को भी 50 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की मांग की गई है। आरएनटी प्रिंसिपल डॉ. लाखन पोसवाल ने बताया कि अब जीबीएच अमेरिकन के मृतक फार्मासिस्ट के परिजनों को भी 50 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दिलाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। ऐसे ही चित्तौड़गढ़ के मृतक मेल नर्स के परिजनों को भी 50 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दिलाने की फाइल तैयार कर चित्तौड़गढ़ भेजी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top