मेरा नाम सिमरन है। मैं श्रीगंगानगर के वार्ड नं. 12 की रहने वाली हूं। मैं भाई और मां के संपर्क में आने से कारण कोरोना संक्रमित हो गई थी। आज मैं कोरोना पॉजिटिव से निगेटिव होकर अपने घर जा रही हूं। डरने वाली कोई बात ही नहीं है। हम चल रहे, हंस रहे हैं, एक-दूसरे से बात कर रहे हैं। सरकार यहां बहुत अच्छा खाना दे रही है, स्वाद व सेहतमंद वाला खाना।
कई लोग कोरोना संक्रमित होने के बाद डर जाते हैं। खाना छोड़े देते हैं। लेकिन हम डरे नहीं। तीनों समय खाना खाते रहे। जो डॉक्टर आप को काढ़ा पीने को दे, वह जरूर पिएं। एक बात दिमाग में जरूर ध्यान में रखें कि मुझे घर पर जाना है, परिवार से मिलना है।
अपने अंदर पॉजिटिविटी लाएं, दिमाग में टेरर बिल्कुल न लाएं। दोस्तों और परिवार वालों से मोबाइल पर वीडियो कॉल से बातें करते रहे। बिल्कुल भी डरें नहीं, क्योंकि कोरोना कुछ नहीं है। बस एक नॉर्मल वायरस की तरह ही है।
मैं इतनी खुश हूं कि आज मैं ठीक होकर घर पर जा रही हूं। मुझे पता है मेरे भाई और मम्मी भी जल्द ठीक होकर घर आ जाएंगे। क्योंकि सरकार हमारा पूरा ध्यान रख रही है। वॉशरूम साफ है। मेरी बस एक ही अपील है- अगर आप कोरोना पॉजिटिव आ भी जाते हैं तो खौफ में न आएं। हां एक बात और, अगर कोई भी पॉजिटिव मरीज निगेटिव होकर घर आता है तो बाकी सदस्यों से कुछ दिनों के लिए दूरी बनाकर रखें।
घर में भी बार-बार हाथ धोते रहें। मोबाइल व अपनी जरूरत की चीजों को भी समय-समय पर सेनेटाइज करते रहें। मैं भी अस्पताल में यह सभी सावधानियां बरतती थी और हमारे वार्ड में आज सारे मरीज ठीक हो घर जा रहे हैं। बस ध्यान रहे, हर समय पॉजिटिव रहें...इसी से कोरोना को हरा पाएंगे और जीतेंगे।
स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि कोरोना को लेकर किसी अफवाह में नहीं आए। आधिकारिक जानकारी के लिए हमारे पेज ‘IEC Health Department SGNR’ से जुड़ें और वहां से सही व सटीक जानकारी लें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें