जिले भर में नशा तस्कराें के खिलाफ चलाए अभियान के तहत घमूड़वाली पुलिस ने मंगलवार रात काे गश्त के दाैरान 26 एमएल रोही से एक तस्कर काे 550 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आराेपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात घमूड़वाली एसएचओ करतार सिंह ने मय स्टाफ गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर घमूड़वाली-बींझबायला आम सड़क पर 26एमएल राेही में एक युवक पैदल ही जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकवाकर पूछताछ की ताे वह घबरा गया। संदिग्ध लगने पर उसकी तलाशी ली ताे उसके पास से 550 ग्राम अफीम बरामद हुई।

आराेपी ने अपना नाम शैतानराम (26) पुत्र रमेशराम बिश्नोई निवासी अणवाना थाना खेड़ापा जिला जाेधपुर बताया। इस कार्यवाही में हैड कांस्टेबल रोहिताश, कांस्टेबल नेकीराम, विष्णुकुमार, अशोक कुमार व विजय का भी सहयाेग रहा।

घमंडिया पुलिस की कार्रवाई, तस्कर से चल रही पूछताछ
आराेपी तस्कर ने पूछताछ में बताया कि वह जोधपुर से सूरतगढ़ बस में सवार होकर आया था। फिर बस में ही सूरतगढ़ से कैंचियां पहुंचा और वहां से वह बींझबायला पहुंचकर घमूड़वाली सड़क पर 26 एमएल रोही में पैदल चलकर अफीम की सप्लाई देने जा रहा था। आराेपी ने किस काे सप्लाई करनी थी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top