शहर काे आग से सुरक्षा के लिए नगर निगम का बड़ी दमकलें खरीदने का प्लान डीएलबी की टेक्निकल कमेटी ने बदल दिया है। अब उसी बजट में 6 की जगह 16 दमकलें आएंगी। अब इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। इसमें दमकलाें और अन्य फायर संसाधनाें काे सप्लाई करने के लिए 6 माह का समय दिया गया है। यानि की इसकी सुविधा अब अगली गर्मी में मिलेगी। इसमें बजट ताे वही 10 कराेड़ रुपए रखा गया है, लेकिन दमकलाें व फायर उपकरणाें की संख्या बढ़ा दी गई है। अब उसी बजट में पहले से ज्यादा उपकरण खरीदे जा सकेंगे।
काेटा में लंबे समय से सीफओ, असिस्टेंट फायर ऑफिसर व फायर ऑफिसर के पद खाली हैं। अब सीएफओ का चार्ज सिविल इंजीनियर संजय विजय काे दिया गया है। फायर उपकरण खरीदने की तकनीकी जानकारी नहीं हाेने के कारण उन्हाेंने फायर उपकरण खरीदने का प्लान डीएलबी के चीफ इंजीनियर मैकेनिकल काे भेज दिया। उन्हाेंने बड़ी दमकलाें की खरीद पर राेक लगा दी। काेटा की स्थिति देखते हुए उन्हाेंने छाेटी दमकलाें, फायर बाइक्स व आपदा प्रबंधन के हिसाब से संसाधनों की खरीद काे शामिल किया।

पहले ये बना था प्लान
पहले 3 से 3.50 कराेड़ रुपए वाली 30 से 35 हजार लीटर की वाटर और फाेम टेंडर खरीदे जा रहे थे। ये सभी ऑटाेमैटिक सिस्टम पर थे। जाे आकार में भी काफी बड़े थे। बड़ी दमकल नगर निगम के पास पहले से ही है। साथ ही पुराने काेटा की सड़कें व गलियां ऐसी हैं कि वहां इतनी बड़ी दमकलें पहुंच ही नहीं सकती हैं। इसलिए प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया। पहले 10 कराेड़ रुपए में 6 दमकलें व अन्य संसाधन आ रहे थे।

अब ये 16 दमकलें व फायर उपकरण खरीदे जाएंगे
2.40 कराेड़ में 3 दमकल, क्षमता 14 हजार लीटर
1.20 कराेड़ में 4500 लीटर वाली 2 दमकल
2.10 कराेड़ में 5 मिनी फायर टेंडर
2.10 कराेड़ में 1800 लीटर क्षमता वाली 6 दमकल
20 लाख में 5 फायर बाइक्स
29.60 लाख में सुपर इफ्रांटेबल बाेट
1.40 लाख में मल्टीगैस डिटेक्टर
10 लाख में फ्लाेटिंग पंप
26 लाख का सुपर पाेर्टेबल कंप्रेशर
50 लाख का स्कूबा डाइवर्स सेट
24 लाख रुपए की एल्युमिनियम बाेट
5 लाख के फायर सूट
28 लाख में कैरियर वाहन



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top