शहर में शाम 4:00 बजे झमाझम बारिश हुई। दिनभर तेज धूप और उमस के बाद बारिश से शाम को थोड़ी ठंडक हो गई। तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई जगह बिजली के पोल गिर गए। विद्युत वितरण निगम ने ऐसे में बिजली बंद कर दी। चारभुजा रामलीला मैदान पर भी एक बिजली का पोल गिर गया। जिससे चारभुजा में भी बिजली बंद हो गई। थोड़ी देर बाद बिजली शुरू हो गई बिजली का पोल टेढ़ा हो गया जिसे गुरुवार को बिजली विभाग के अधिकारी ठीक कर देंगे।
करंट की चपेट में आई गाय पार्षद ने बछड़े को बचाया- तेज बारिश के समय वार्ड नं. 11 में बिजली के पोल से गाय चिपक रही थी, उसी समय वार्ड निवासी गोपीलाल ने पार्षद सुरेश रोहलन को फोन पर सूचना दी। पार्षद सुरेश रोहलन ने विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता महावीर बैंसला को सूचित किया और बिजली बंद कराई।
उसी समय समय हिना फर्नीचर के सामने भी एक गाय का बछड़ा भी पोल की चपेट मे आया ही था उतने मे बिजली बंद हो गई। जिससे गाय तो नहीं बची लेकिन बछड़ा बच गया। जिस गाय के लिए बिजली बंद कराई गई थी वह नहीं बच सकी लेकिन जिस बछड़े के लिए बिजली बंद नहीं कराई गई थी वह बच गया। इस पर लोगों ने कहा जाको राखे साइयां मार सके ना कोए।
मंडी में किसानाें की जिंस भीगी
शहर में आज दोपहर 3 बजे के बाद से हुई बारिश से कई किसानों की जींस भीग गई। जिन किसानों ने अपनी जिंस टिनशेड के नीचे खाली कर रखी थी, उन किसानों की जींस तो गीली होने से बच गई। किसानों ने बाजार से बरसाती, तिरपाल खरीदकर जिंसों को बचाई। जो बाहर से अपनी जिंस बेचने आए थे, वे परेशान ज्यादा हुए। किसानाें ने बताया कि अचानक हुई बारिश ने नुकसान कर दिया। जो जिंस भीग गई है, उसका दाम कम मिलेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें