काेरोना काल में युवक-युवततियाें शादी से लेकर रिश्ता ढूंढना भी मुश्किल हाे रहा है। परिजन भी अपने बच्चाें के रिश्ते काे लेकर परेशान हाे रहे हैं। ऐसे में अखिल भारतीय महाराजा अग्रसेन सोशल ग्रुप ने नई पहल की। समाज ने पहली बार नया सामाजिक बदलाव किया है। अब समाज ऑनलाइन हाई प्राेफाइल युवक-युवती परिचय सम्मेलन करवाएगा। यह आयाेजन 21 जून काे हाेगा।
सभांग के महामंत्री परमानंद गर्ग ने बताया कि करोना वायरस के संक्रमण के चलते सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के तहत शादियों के साथ विवाह योग्य अग्रवाल युवक-युवतियों के लिए परिचय सम्मेलन का आयोजनों पर भी विराम लगा दिया गया है। संभागीय अध्यक्ष संजय गाेयल ने बताया कि ऐसे में समाज ने संस्था परिवार की ओर से जून के तीसरे रविवार को प्रथम हाई प्रोफाइल, हाई एजुकेशन, अग्रवाल युवक-युवतियों का ऑनलाइन परिचय सम्मेलन करवाया जा रहा है।
इसमें घर बैठे अग्रवाल समाज के युवक-युवतियों का वीडियो काॅन्फ्रेंस से आपसी बातचीत से रिश्ते जोड़ने के लिए अपना परिचय दे सकेंगे। इसमें रिश्ते तय होने पर आगामी लग्न सगाई में सोशल डिस्टेंसिग के साथ शादी विवाह हो सकेगी।
संभाग की महिलाध्यक्ष रेणु गोयल ने बताया कि संक्रमण के चलते सोशल डिस्टेंसिग की पालना कई महीने तक रहने वाली है। ऐसे में शादी विवाह करने वाले परिवारों को आधुनिक टेक्नोलाॅजी काे अपना हाेगा और इससे जुड़ना ही हाेगा। इसलिए अग्रसेन सोशल ग्रुप की ओर से यह पहल की जा रही है। महिला जिलाध्यक्ष प्रीति अग्रवाल ने बताया कि ऑनलाइन परिचय सम्मेलन की टेक्निकल टीम इंचार्ज अंशु गर्ग ने सभी टेस्टिंग कर ली है। फिर भी नेटवर्क की वजह से जो कमियां नजर आ रही हैं उसे दूर किया जा रहा है।
अंशु गर्ग ने बताया कि इस आनलाइन परिचय सम्मेलन के लिए शुरुआत में दिक्कतें आई, जिसे दूर किया गया।जिला महामंत्री अरूण अग्रवाल बताया कि अलग-अलग शहरों में निवास करते हुए एक वक्त पर सभी एक प्लेटफार्म पर आपसी वार्तालाप करते हुए अपने बच्चो सहित चर्चाओं में भाग ले सकते हैं। संस्था के संरक्षक रामगोपाल बंसल ने बताया कि इस सम्मेलन में डाॅक्टर, इंजीनियर, एमबीए, सीए, सीएस, बी फ़ार्मा, एमए, आरएएस, एमसीए, एनआरआई उद्याेगपति, बड़े वयवसायी, शासकीय सेवारत ही भाग ले सकेंगे।
18 जून तक निशुल्क हाेगा रजिस्ट्रेशन, वाट्सएप पर भी भेज सकेंगे बायोडाटा
टेक्निकल सपोटर राधव अग्रवाल सोशल मीडिया पर युवाओं के बाॅयोडाटा ऑनलाइन मंगकर निशुल्क रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। इसके लिए सभांग के नम्बरों के किसी एक नंबर संजय गोयल 9828055284, रेणु गोयल 9413004421 के नंबर पर वाट्सएप कर बाॅयोडाटा भेज सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद एक अन्य ग्रुप से जाेड़कर परिचय सम्मेलन का पासवर्ड दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन 18 जून तक कर सकेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aggarwal Samaj will introduce online conference, video conference will determine relationship
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top