अनलाॅक-1.0 के साथ ही साेमवार यानी 8 जून से शहर के रेस्त्रां खुलने जा रहे हैं। इसे लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राजीव स्वरूप ने शनिवार काे आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब रेस्त्रां की व्यवस्था पहले जैसी नजर नहीं आएगी।
गेस्ट काे एक निर्धारित समय पर ही रेस्त्रां में आना हाेगा। घर से निकलते ही ऑनलाइन ऑर्डर प्लेस करना हाेगा, क्योंकि टेबल से प्रिंटेड मैन्यू हटाया जा सकता है। आपके रेस्त्रां पहुंचने से पहले टेबल पर फूड तैयार मिलेगा, ताकि आप रेस्त्रां के वेटर के कांटेक्ट में नहीं आएं। यह फूड डिस्पोजेबल में हाेगा, ताकि आपके खाने के बाद बर्तन धाेने की जरूरत नहीं रहे। खाने के बाद हाे सकता है कि आपकाे अपना डिस्पोजेबल उठाकर डस्टबिन में डालना पड़े।
टेबलों की बीच दूरी जरूरी, वाॅशरूम में रहेगी साेशल डिस्टेंसिंग
अजमेर-पुष्कर के कुछ रेस्त्रां में डांस फ्लाेर के साथ 140 लाेगाें तक के बैठने की व्यवस्था है। ऐसे में दुबारा लेआउट प्लान बनाया जा रहा है ताकि साेशल डिस्टेसिंग की पालना सुनिश्चित करवाई जा सके। फिलहाल डांस फ्लाेर बंद ही रहेंगे, लेकिन रेस्त्रां की हर टेबल के बीच में कम से कम 8 फीट का गैप रखा जाएगा। पहले रेस्त्रां में जहां टाॅयलेट पैनल्स एक साथ हाेते थे, अब वहां भी बदलाव देखने काे मिलेगा। पैनल के बीच में दूरी बढ़ाने के साथ कई रेस्त्रां मालिकाें ने वाॅशरूम में भी साेशल डिस्टेंसिंग का ले-आउट तैयार कर दिया है।
टेंपरेचर चैक करेंगे, मास्क नहीं ताे एंट्री नहीं
रेस्त्रां मालिक राजा जेठानी ने कहा कि रेस्त्रां में एंट्री से पहले हर किसी का तापमान जांचा जाएगा। थर्मल स्कैनर से गुजरने के बाद एंट्री मिलेगी। रेस्त्रां काे सुबह-शाम दाे बार सेनेटाइज्ड किया जाएगा। रेस्त्रां के अंदर सिर्फ खाना खाए जाने के दाैरान ही मास्क हटाने की अनुमति हाेगी, बगैर मास्क यदि काेई ग्राहक आता है ताे उसे रेस्त्रां में एंट्री नहीं मिलेगी।
6-6 फीट की दूरी के हिसाब से टेबल व्यवस्थित
रेस्त्रां ऑनर अनिल तेजवानी ने कहा कि रेस्त्रां में सभी एंट्री चैक प्वाइंट्स पर कस्टमर काे सेनेटाइज्ड और थर्मल स्कैनिंग करने के बाद ही एंट्री मिलेगी। 6-6 फीट की दूरी के हिसाब से टेबल व्यवस्थित की हैं।
वेटर बनेंगे स्मार्ट, पहले जैसा नहीं हाेगा टेबल
वेटर्स की ड्रेस के साथ अब मास्क, हेयर कैप औैर ग्लव्स जुड़ गए हैं। सभी वेटर यह पहने नजर आएंगे। ड्यूटी के दाैरान सर्विस स्टाॅफ इसके बिना नहीं आ जा सकेगा। हर दाे घंटे बाद स्टाॅफ की भी थर्मल स्कैनिंग हाेगी। यही नहीं, काेराेना से पहले जिन टेबल पर फूल-माेमबत्तियां हुआ करती थी वहां अब सेनेटाइजर जगह लेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें