साेशल डिस्टेंसिंग के साथ यूनिवर्सिटी की परीक्षा काे लेकर व्यवस्थाएं अभी तक तय नहीं हाे पाई है। ऐसा तब है जब परीक्षाएं मिड जुलाई में कराने का दावा भी किया जा चुका है। अभी तक यूनिवर्सिटी प्रशासन परीक्षा सेंटराें काे लेकर ही असमंजस में है, अब तक परीक्षा आयाेजन की तारीख भी तय नहीं हाे पाई है। पहले एमडीएसयू प्रशासन ने 15 जुलाई से परीक्षा कराने का दावा किया था।
एमडीएस यूनिवर्सिटी के करीब तीन लाख विद्यार्थियाें की परीक्षाएं हाेनी हैं। लाॅकडाउन के कारण यह परीक्षाएं हाेल्ड पर थी। इसके बाद से ही परीक्षाएं कराए जाने काे लेकर याेजनाएं बनाई जाने लगी थी। अब तक काेई पुख्ता याेजना सामने नहीं आई है। एमडीएस यूनिवर्सिटी के अलावा प्रदेश की अन्य यूनिवर्सिटी में भी परीक्षाएं अटकी हुई हैं और सब राज्य सरकार के निर्देशाें और गाइड लाइन के इंतजार में हैं। परीक्षा कराने के लिए जुलाई का महीना तय किया गया है।
एमडीएस यूनिवर्सिटी की परीक्षा अजमेर संभाग में 100 से ज्यादा सेंटराें पर आयाेजित की जाती रही है। अब काेराेना संक्रमण से बचाव करते हुए साेशल डिस्टेंसिंग की पालना के साथ परीक्षाएं आयाेजित करानी हाेंगी। आयुक्तालय ने प्राइवेट काॅलेजाें से दाे परीक्षार्थियाें के बीच कम से कम 6 फीट की दूरी के आधार पर सेंटर की क्षमता का आकलन करके जानकारी मांगी है। यही नियम राजकीय काॅलेजाें में बनाए जाने वाले सेंटराें पर भी लागू किया जाएगा। 6 फीट की दूरी से परीक्षार्थियाें के बैठाकर तीन लाख विद्यार्थियाें की परीक्षा 100 सेंटराें पर कराना नामुमकिन है। ऐसे में अब यूनिवर्सिटी प्रशासन काे सेंटर बढ़ाना ही हाेंगे।
सरकार पर निर्भर है स्थिति
एमडीएसयू प्रशासन सेंटर बढ़ाने की दिशा में काम फिलहाल नहीं करा पा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार की गाइड लाइन काॅलेज आयुक्तालय की ओर से जारी हाेने का इंतजार किया जा रहा है। आयुक्तालय जब यह गाइड लाइन जारी करेगा, इसके बाद ही यूनिवर्सिटी प्रशासन तय करेगा कि कितने सेंटर और बढ़ाने की जरूरत है। यूनिवर्सिटी की समस्या यह भी है कि जीसीए जैसे बड़े सेंटर पर भी तीन हजार की बजाय 960 विद्यार्थियाें की ही परीक्षा एक शिफ्ट में हाे पाएगी। ऐसे में कम से कम 50 सेंटर और बढ़ाने हाेंगे।
^परीक्षाएं मिड जुलाई में कराने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल गाइडलाइन का इंतजार है। गाइडलाइन आने के बाद नए सेंटर बनाए जाएंगे।
-प्राेफेसर सुब्राेताे दत्ता, परीक्षा नियंत्रक एमडीएसयू अजमेर
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें