दूजोद टोल प्लाजा पर मारपीट व महिलाओं से छेड़छाड़ हुई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि टोल वसूली के नाम टोलकर्मियों ने मारपीट व महिलाओं से छेड़छाड़ की। इसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। इधर, टोल प्रबंधन ने भी दूसरे पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सदर पुलिस ने बताया कि नानी निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि वह मांडोता में बैठक में गया था।
लौटते समय टोल कर्मचारियों ने उसके भाई, चाचा व चाची से मारपीट की। महिलाओं से छेड़छाड़ की। इधर, टोल बूथ की ओर से अमित कुमार सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया कि बनवारी को टोल देने के लिए कहा तो स्थानीय होने की धमकी दी व कर्मचारी से मारपीट पर उतारु हो गया। छेड़छाड़ के आरोप गलत हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें