शिक्षा विभाग की स्कूलों को जुलाई मे 8500 सैकंड ग्रेड टीचर मिल जाएंगे। वरिष्ठ अध्यापक सीधी भर्ती 2018 में चयनित सैकंड ग्रेड टीचर को मंडल आवंटन काउंसलिंग और पोस्टिंग का टाइम टेबल जारी कर दिया है। नव चयनितों को नियुक्ति काउंसलिंग के माध्यम से दी जाएगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी की ओर से जारी टाइम टेबल के मुताबिक 3 जुलाई से 11 जुलाई तक मंडल आवंटन के लिए विकल्प लिए जाएंगे। 12 जुलाई से 21 जुलाई तक मंडल आवंटन किया जाएगा।

मंडल स्तर पर 22 से 25 जुलाई तक काउंसलिंग की तैयारी की जाएगी। 26 जुलाई को मंडल स्तर पर काउंसलिंग आयोजित कर नियुक्ति आदेश जारी होंगे। कार्य ग्रहण के बाद 15 दिन अंदर परिवेदना ली जाएगी। परिवेदना प्राप्ति के 15 दिन के अंदर संयुक्त निदेशक निदेशक कार्यालय से परिवेदना में समेकित कर अनुमोदन अनुमोदन के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय भेजी।
शिक्षक भर्ती 2016 के मंडल होंगे रिशफल
लोक सेवा आयोग अजमेर की ओर से वरिष्ठ अध्यापक सीधी भर्ती 2016 में चयनित अभ्यर्थी जिन्हें 2018 में पदस्थापन दिया गया था। उनके मंडल रिशफल होंगे। इस भर्ती में 9551 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। चयनित जिन सैकंड ग्रेड टीचर्स ने कार्य ग्रहण किया है उनके मंडल रिशफल करने के लिए 27 जून से एक जुलाई तक विकल्प मांगे गए हैं। 2 जुलाई से 11 जुलाई तक इनको मंडला आवंटित किए जाएंगे। 18 जुलाई से 24 जुलाई तक मंडल स्तर पर काउंसलिंग होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top