मथानिया. जोधपुर से बाप ( सुरपुरा) के लिए जा रही एक बोलेरो कैंपर शनिवार दोपहर को मथानिया टोल प्लाजा के पास असंतुलित होकर 8 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। लोगों ने तुरंत ड्राइवर को बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। गनीमत रही कि बोलेरो में और लोग नहीं थे, वरना जनहानि हो सकती थी। ड्राइवर भंवरलाल का मथानिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। उसने बताया कि एकाएक गाड़ी की साफ्ट टूटने से बैलेंस बिगड़ा गया और सड़क से उतर गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें