क्षेत्र में अब तक दाे बार तेज बारिश हाे चुकी है। ऐसे में पर्यटक स्थलों पर सैलानी पहुंचने लगे हैं। हालांकि, कोरोना के डर से लोग कम आ रहे हैं। चेचट के पास स्थित यह पिकनिक स्पाॅट हर बारिश में चर्चा का विषय रहता है। यहां लोग परिवार के साथ आकर लुत्फ लेते हैं। रविवार को अवकाश होने के कारण कुछ परिवार यहां पहुंचे। चेचट से 8 किमी दूर मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित इस दर्शनीय स्थल पर बाइकों और चारपहिया वाहनों से जाया जा सकता है। यहां कंकेश्ववर महादेवजी, खनी के महादेवजी समेत अन्य देवी-देवताओं के धार्मिक स्थल हैं।

यहांबारिश के मौसम में ऊंचाई से गिरता झरना दूर से ही लोगों का मन मोह लेता है।

यहां चट्‌टानों के बीच कलकल बहता पानी सैलानियों को आकर्षित करता है। वहीं, बारिश के मौसम में ऊंचाई से गिरता झरना दूर से ही लोगों का मन मोह लेता है। फिलहाल चट्‌टानों के बीच पानी तो आ गया है, लेकिन झरना गिरने में अभी कुछ समय बाकी है। इसी महीने झरना शुरू होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बारिश होने के बार इन जगहों की खूबसूरती और बढ़ गई है और पर्यटक इन जगहों का लुत्फ उठाने आ रहे हैं।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top