अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को गांधी पार्क में गलवान में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान में श्रद्धांजलि स्वरूप सलाम दिवस मनाया। मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत ने शहीदों को सलाम करते हुए कहा कि आज भारतीय सैनिकों के साथ जो चाइना ने किया है वो कठोर निंदनीय है। केंद्र सरकार चाइना को सबक सिखाने में अभी तक नाकाम रही है। सरकार को चाहिये कि वो भारतीय सैनिकों के बलिदान का बदला ले।

इस दौरान चाइनीज प्रोडक्ट के बहिष्कार का फैसला लिया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल, लोकसभा प्रत्याशी मदनगोपाल मेघवाल, प्रदेश सचिव जिया उर रहमान आरिफ, राजकुमार किराड़ू, ब्लॉक अध्यक्ष आनंदसिंह सोढा, रमजान अली कछावा, मगन पणेचा, दिलीप बांठिया, गजेंद्रसिंह सांखला, आनंद जोशी, सुभाष स्वामी, सुनीता गौड़, नितिन बत्सस, एजाज पठान, मनोज चौधरी, मंजू गोस्वामी, रमजान रंगरेज, अमजद अब्बासी आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Congress salutes martyr soldiers in Galvan
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top