थाना क्षेत्र के चांदूसा गांव में नाबालिग सहित दो जनों द्वारा विषाक्त पदार्थ खाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें से नाबालिग की मौत हो गई जबकि एक जने को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में जयपुर रेफर किया गया। जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार बुधवार को मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के गांव चांदूसा में एक 17 वर्षीय नाबालिग व 40 वर्षीय युवक द्वारा विषाक्त पदार्थ खाने से तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने चांदूसा गांव में अलग-अलग जगहों से दोनों को लेकर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर अवस्था में दोसा रेफर कर दिया। इस बीच उपचार के दौरान नाबालिग ने दम तोड़ दिया। प्रथम दृष्टया इस मामले को प्रेम प्रसंग का माना जा रहा था। लेकिन मृतका के परिजनों द्वारा मीडिया व पुलिस को दिए बयानों मे नाबालिग के साथ कथित आरोपी द्वारा कई साल से डरा धमका कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि उनका परिवार दलित समुदाय से आता है। वहीं आरोपित प्रभावशाली समुदाय से है। जिसके चलते वह आरोपी नाबालिग का शोषण करता रहा। इस बीच जब मृतका का कहीं रिश्ता तय होना था। उससे पहले ही आरोपी ने नाबालिग को विषाक्त पदार्थ पीने पर मजबूर कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इधर युवक ने भी विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया है। एएसआई योगेश व्यास ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 17 साल है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इधर थाना अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि विषाक्त पदार्थ खाने से नाबालिग की मौत हो गई जबकि युवक द्वारा भी विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया गया है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों द्वारा नाबालिग के साथ लगाए गए आरोपों को लेकर उनका कहना था कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पीडि़ता के परिजनों द्वारा इस संबंध में अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत व जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Minor killed by eating toxins in Chadusa village, a Jaipur referral
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top