कोरोना महामारी से बुधवार को जयपुर में उपचार के दौरान एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक दो दिन पहले ही दिल्ली से लौटा था। सिकराय में महामारी से यह पहली एवं जिले में दूसरी मौत है। डिप्टी सीएमएचओ डाॅ सुभाष बिलोनिया ने बताया कि सिकराय तहसील के नाहरखोहरा निवासी मक्खनलाल राणा (55) दो दिन पहले दिल्ली से गांव लौटा था। तबीयत बिगड़ने पर महवा उपचार करवाया था, जहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान मक्खनलाल ने दम तोड़ दिया। जयपुर में लिए गए सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि कोरोना से यह सिकराय में पहली एवं जिले में दूसरी मौत है। इधर नाहरखोहरा गांव में कोरोना संक्रमण से पहली मौत के बाद चिकित्सा विभाग हड़कंप मच गया। ब्लॉक सीएमएचओ डाॅ. अमित मीना ने बताया कि गुरुवार को मेडिकल टीम भेजकर मृतक की ट्रेवल हिस्ट्री की जांच कर संपर्क में रहे व्यक्तियों के सैंपल लिए जाएंगे।

दौसा जिला अस्पताल, दौसा ब्लॉक, बांदीकुई, महवा व लालसोट से बुधवार को 192 काेरोना संदिग्धों के सैंपल लेकर जांच के लिए जयपुर भेजे हैं। इनमें जिला अस्पताल से 49, दौसा ब्लॉक से 36, बांदीकुई से 81, महवा से 25 व लालसोट से 1 सैंपल भेजे हैं। जिले से अब तक 7257 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 464 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। सीएमएचओ डॉ. पी. एम. वर्मा ने बताया कि जिले में सर्वे जारी हैं। इसके लिए 289 टीमें लगा रखी हैं। टीमों ने बुधवार को 6 हजार 606 घरों का सर्वे किया। अब तक जिले में 8 लाख 21 हजार 952 घरों का सर्वे किया है। अस्पतालों में ओपीडी में 1 हजार 656 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। अब तक अस्पतालों में ओपीडी में 1 लाख 18 हजार 534 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। आइसोलेशन वार्ड में 18 लोग भर्ती हैं। 29 लोगों को क्वारिंटाइन में रखा गया है। 7 हजार 441 लोग होम आइसोलेशन में हैं। वहीं 25 हजार 956 लोगों का आइसोलेशन पूरा हो चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
First death in coronation from Corona
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top