पश्चिमी राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद बादलों की आवाजाही कम हो गई और तापमान में बढ़ोतरी का क्रम शुरू हो गया। हालांकि तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई, लेकिन तेज हवाओं, बूंदाबांदी की संभावनाएं कम हो गई हैं। हालांकि मौसम विभाग की ओर से अभी भी बादलों की आवाजाही जारी रहने के साथ बूंदाबांदी व बौछारों की भी संभावनाएं बताई जा रही हैं।
शहर में मंगलवार अलसुबह से ही बादलों की आवाजाही कम हो गई थी, जिसके चलते शहर का न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिन निकलने के साथ धूप निकली, लेकिन बादलों की आवाजाही भी थी।
दोपहर में भी बादल छाने से तापमान ज्यादा नहीं बढ़ पाया। शहर का अधिकतम तापमान आंशिक बढ़ोतरी के साथ 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अभी बादलों की आवाजाही के चलते तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हो पाएगी। वहीं अगले कुछ दिनों में बारिश की भी संभावना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें