भाजपा के संभाग प्रभारी व पूर्व विधायक हेमराज मीणा ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक ली। भाजपा देहात अध्यक्ष अशोक गौड़ ने बताया कि मीणा ने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मोदी के सफल छह वर्ष की उपलब्धियां एवं ऐतिहासिक निर्णयों के बारे में बताया।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने छह साल के कार्यकाल में जता दिया कि राजनीतिक इच्छाशक्ति वाली सरकार अपने फैसलों से कैसे राजनीति की दशा-दिशा बदल सकती है। मोदी सरकार की उपलब्धियों पर गौर करें तो देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में भारत का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाएं व बड़े फैसले गिनाए, जिसमें जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाना, तीन तलाक कानून पास कर मुस्लिम महिलाओं को राहत देना, राम मंदिर निर्माण, सीएए जैसे कानून की जानकारी दी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में छबड़ा नगर एवं देहात के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top