शहर के दो थाना इलाकों में मंगलवार को आग लग गई। सालावास रोड स्थित हैंडीक्रॉफ्ट कबाड़ के गोदाम में और कुड़ी इलाके के इसरो के सामने सड़क पर पड़े 65 पाइपों में आग लगी। सीएफओ संजय शर्मा ने बताया कि सालावास रोड पर कबाड़ गोदाम में सुबह भीषण आग लगने की सूचना मिली। इस पर बासनी से 3 दमकल गाड़ियों को भेजा। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग का कारण शॉर्ट सर्किट होने का अंदेशा जताया गया। सीएफओ ने बताया कि कबाड़ गोदाम का मालिक यूपी निवासी नसीम है, जो घटना के वक्त मौके पर नहीं था। आग से कबाड़ का काफी माल जल गया। वहीं कुड़ी थाना इलाके के इसरो ऑफिस के पास सड़क पर रखे पानी के पाइपों में आग लगी।
सूचना मिलते ही शास्त्रीनगर से दो, बासनी स्टेशन से दो दमकलें रवाना की गईं। 40 मिनट में आग पर काबू पाया। सीएफओ ने बताया कि सड़क पर कुल 65 पाइपों में आग लगी। पाइपों के पास कचरा जलाने से पास में पड़े पाइपों में आग लग गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें