स्कूल से संबंधित सूचनाओं के पोर्टल शाला दर्पण को संभालना अब किसी एक प्रभारी की जिम्मेदारी नहीं होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने इस संबंध में स्पष्ट आदेश जारी किए हैं कि पोर्टल पर तमाम अपडेशन का कार्य एक ही प्रभारी द्वारा किए जाने से सूचनाओं के अपडेट होने में समय लगता है और कई बार कमियां रह जाती हैं।
अभी तक स्कूलों में यह कार्य किसी एक प्रभारी द्वारा किया जाता था, लेकिन अब इस कार्य को कार्यालय प्रभारी, कक्षाध्यापक, निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण प्रभारी, छात्रवृत्ति प्रभारी, परीक्षा प्रभारी, एसडीएमसी, एसएमसी प्रभारी व उत्सव प्रभारी मिलकर करेंगे। ये सभी प्रभारी अपने-अपने प्रभार से संबंधित सूचनाओं को अपडेट करेंगे। सीडीईओ अनिल कौशिक का कहना है कि निदेशक के आदेश सभी स्कूलों को पहुंचा दिए गए हैं और इनकी पालना सुनिश्चित करवाई जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें