शहर की मोहन कॉलोनी स्थित एक मकान में दुर्लभ प्रजाति का सांप घुस आने से परिवार के लाेगाें काे रात घर के बाहर गुजारनी पड़ी। कॉलोनी के कुलदीप के मकान में रात्रि करीब 11:00 बजे ब्लैक हेडेड सांप घुस आया। सांप की लंबाई 8 से 10 फीट थी। पुलिस के लाेगाें ने इसकी सूचना जिला पुलिस कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल रूम की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने वन विभाग व कालबेलिया से संपर्क किया लेकिन पुलिस का यह प्रयास विफल रहा। इसके बाद देर रात कॉलोनीवासी एवं घर के सदस्यों ने सांप काे कट्टे में डालकर नियंत्रित किया। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि वह देर रात तक वन विभाग से संपर्क करते रहे लेकिन रिस्पांस नहीं मिला। क्षेत्रीय वन अधिकारी श्याम सिंह शेखावत ने बताया कि सर्प की सूचना के बाद सुबह टीम मौके पर पहुंच गई। सांप को हर्ष की पहाड़ी में सुरक्षित छुड़वा दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सीकर. शहर की मोहन कॉलोनी में घर में घुसा दुर्लभ प्रजाति का सांप।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top