क्षेत्र में मंगलवार शाम को क्षेत्र में हुई हल्की बारिश ने मानसुन की दस्तक का अहसास कराया कि मानसून बहुत करीब है। मंगलवार को दिन भर से तेज धूप निकल रही थी शाम को अचानक मौसम परिवर्तन के साथ ठंडी हवा चलना शुरू हो गई। आसमान में घने बादल छा गए। कुछ देर हल्की बारिश हुई। जिससे वातावरण में ठंडक ओर मौसम खुशगवार हो गया। इसके बाद बादलों की गर्जना चली।
कवाई। कस्बे में मंगलवार 23-6-2020 को एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। करीब पांच बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश के बाद सड़कों पर पानी बह निकला, तेज उमस व गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली
सकतपुर। कस्बे सहित आसपास के खानपुरियां, नोहल्या, सुभाषपुरा, रिछंदा, भौंरा, सहित अनेक गांवो में मगंलवार शाम पौने छह बजे से झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ, जो सवा छह बजे तक भी जारी था। बारिश होने से आम रास्तों पर पानी बह निकला। बारिश होने से ग्रामीणों को उमस व गर्मी से कुछ राहत मिली है। इस समय क्षेत्र में फसलों कि बुवाई का दौर जोरों पर है, जो बारिश होने से रूक गया है। झमाझम बारिश का दौर समाचार लिखे जाने तक चल रहा था।
बिजौरा. कस्बे सहित आपपास के गांवों में मंगलवार को हुई जोरदार बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला। सुबह से ही ग्रामीण तेज गर्मी से परेशान रहे। शाम पांच बजे तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हाेने से ग्रामीणों को गर्मी से राहत मिली। तेज बारिश से खेतों में पानी बह निकला। किसान अब बुवाई की तैयारियों में जुटने लग हैं। बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे।
बामला. कस्बे सहित क्षेत्र में मंगलवार देर शाम को आधा घंटे तक तेज बारिश हुई। जिससे आम रास्तों पर पानी बह निकाला। वहीं क्षेत्रवासियों को गर्मी व उमस से राहत मिली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top